Kaithal Accident: ट्रैक्टर के कटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

Elderly scooter rider dies after being hit by tractor cutter in Kaul

ट्रैक्टर के पीछे लगे फाने काटने वाले कटर से टक्कर

हरियाणा न्यूज टूडे | कैथल जिले के गांव कौल से धेरडू जाने वाली सड़क पर खेत से ट्रैक्टर को बैंक करते समय पीछे लगे फाने काटने वाले कटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

मृतक की पहचान गांव ट्योंठा निवासी पृथ्वी सिंह (53) के रूप में हुई है। मामले में ढांड थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में प्रत्यक्षदर्शी गांव कौल निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह 25 सितंबर की शाम करीब 5 बजे अपने चाचा के पोल्ट्री फार्म पर गया था। इसी दौरान उसने देखा कि लाल रंग का एक ट्रैक्टर खेत से बैक

करते हुए सड़क पर चढ़ रहा था। ट्रैक्टर के पीछे फाने काटने वाला कटर लगा हुआ था। इसी दौरान गांव धेरडू की तरफ से कौल आ रहे स्कूटी सवार से कटर की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया। घायल की पहचान उसके समधी पृथ्वी सिंह के रूप में हुई। हादसे के बाद मौके पर राहगीर और आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी पहुंचे।

 

इसी दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल समधी पृथ्वी सिंह को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढांड थाना के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 thoughts on “Kaithal Accident: ट्रैक्टर के कटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत”

Leave a Comment