WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद से नाबालिग लड़की लापता, रात को घर से निकली

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद से नाबालिग लड़की लापता, रात को घर से निकली

---Advertisement---

Narnaund Girl Missing : 

हरियाणा न्यूज : हांसी जिले के नारनौंद शहर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित वार्ड 6 निवासी ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 20 अक्टुबर की रात को करीब पौने दस बजे किसी को कुछ कहे बिना ही घर से कहीं बाहर चली गई। काफी समय तक वो वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

पीड़ित बाप ने बताया कि दिन रात अपनी बेटी की तलाश उन्होंने तमाम रिश्तेदारियों व जान-पहचान की जगह पर की, परंतु कहीं से •ाी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी की गुमशुददगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment