WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

गोहाना-सोनीपत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बड़वासनी के 2 युवकों और दिल्ली की युवती की दर्दनाक मौत | Haryana News

By sunilkohar

Published On:

गोहाना-सोनीपत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बड़वासनी के 2 युवकों और दिल्ली की युवती की दर्दनाक मौत | Haryana News

---Advertisement---

Gohana Sonipat Marg Accident : बड़वासनी सड़क हादसा

हरियाणा के गोहाना-सोनीपत मार्ग पर बड़वासनी गांव के पास स्थित सीएनजी पंप के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रेज़ा गाड़ी सवार दो युवकों सहित एक युवती की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों कार में मृत पड़े हुए थे। मृतक युवक बड़वासनी गांव के रहने वाले हैं जबकि युवती दिल्ली की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

कार में ही तड़पकर तीनों की दर्दनाक मौत

Gohana Sonipat Marg Accident : बड़वासनी सड़क हादसा
गोहाना सोनीपत रोड एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त ब्रेजा कार।

मिली जानकारी के मुताबिक, गोहाना-सोनीपत मार्ग पर गांव बड़वासनी स्थित सीएनजी पंप के पास पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार में दो युवक और एक युवती मृत पड़े हुए मिले। डायल 112 पुलिस टीम ने हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

रिश्तेदार युवती को दिल्ली छोड़ने जा रहे थे युवक

Sonipat Accident में मृतकों की पहचान सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी निवासी 36 वर्षीय तेजवीर पुत्र सतबीर कुहाड़ व 37 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई, जबकि महिला की पहचान दिल्ली की रहने वाली स्वीटी के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।

बड़वासनी सीएनजी पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सोनीपत सड़क हादसे में करने वाले युवक।

पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह (मोर्चरी) में रखवा दिया। मृतक तेजवीर के परिजनों के मुताबिक, तेजवीर कुहाड़ उर्फ काला व कृष्ण गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। स्वीटी, तेजवीर की पत्नी की रिश्तेदार बताई जा रही है, जो शनिवार को बड़वासनी गांव में आई हुई थी। तेजवीर और कृष्ण रात को स्वीटी को दिल्ली छोड़ने के लिए घर से ब्रेज़ा गाड़ी में सवार होकर निकले थे।

जब वे गोहाना-सोनीपत रोड पर बड़वासनी गांव से बाहर निकले और सीएनजी पंप के नजदीक पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके कारण हादसा हो गया और तीनों की कार में ही दर्दनाक मौत हो गई।

समाजसेवी कृष्ण कुहाड़ का भतीजा था मृतक तेजवीर

गोहाना-सोनीपत मार्ग पर बड़वासनी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रेज़ा कार सवार दो युवकों और दिल्ली की एक युवती की मौत
मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंची ग्रामीणों की भीड़।

मृतक तेजवीर शादीशुदा था और उसका एक बेटा है जो आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। मृतक तेजवीर कुहाड़ प्रमुख समाजसेवी बड़वासनी निवासी कृष्ण कुहाड़ का भतीजा है और गांव में उसे काला नाम से पुकारते हैं।

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि बड़वासनी गांव के पास हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची तो कार में सवार दो युवक व एक महिला मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस हादसे के कारणों की तलाश में लगी हुई है और वाहन व चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कंपनी से ड्यूटी खत्म, बाहर निकलते ही जिंदगी खत्म: गुरूग्राम में गाड़ी ने 3 युवकों को कुचला, 2 की मौत,

You Might Also Like

Leave a Comment