WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

रोहतक: लाखन माजरा से युवती लापता, दिनदहाड़े घर से निकली

By sunilkohar

Published On:

रोहतक: लाखन माजरा से युवती लापता, दिनदहाड़े घर से निकली

---Advertisement---

रोहतक के चांदी गांव से युवती लापता

Rohtak News in Hindi: रोहतक जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, वह दोपहर में बिना बताए घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

लाखन माजरा पुलिस को दी शिकायत में गांव चांदी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी दोपहर करीब 11:30 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन बेटी का कहीं कोई पता नहीं चला। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लाखन माजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की छानबीन शुरू कर दी है।

रोहतक से विवाहिता नगदी व जेवरात लेकर फरार,

Leave a Comment