WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हरियाणा रोडवेज बस में महिला के बैग से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, कंडक्टर पर मिलीभगत का आरोप

By sunilkohar

Published On:

Haryana Roadways Bus Robbery Case

---Advertisement---

महिला के बैग से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी

हरियाणा न्यूज: रोहतक से पानीपत जा रही रोडवेज की बस में एक महिला के बैग से सोने-चांदी के गहने और पांच हजार रुपए चोरी हो गए। महिला ने बस कंडक्टर पर अज्ञात यात्रियों के साथ मिलीभगत कर चोरी करवाने का आरोप लगाया है।

Haryana Roadways Bus Robbery Case

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कंडक्टर ने महिला का बैग उसकी सीट से दो-तीन सीट पीछे रख दिया था। वह करीब 15 से 20 मिनट तक बैग के पास बैठे यात्रियों से बातचीत करता रहा। उनके उतरने के बाद बैग महिला को वापस दिया। बाद में जांच करने पर उसमें रखे गहने और नकदी गायब मिले।

Rohtak Robbery Case
करनाल के घरौड़ा निवासी सोनम ने बताया कि सुबह 9:15 बजे उसने रोहतक बस स्टैंड से पानीपत जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में टिकट लिया था। उसके साथ एक साल की बेटी थी और बैग उसकी मौसी के हाथ में था। बस चलने लगी तो कंडक्टर ने मौसी से बैग ले लिया। सोनम के सीट पर बैठने के बाद कंडक्टर ने बैग उसकी सीट से दो-तीन सीट पीछे रख दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक कमलजीत सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया।

1 thought on “हरियाणा रोडवेज बस में महिला के बैग से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, कंडक्टर पर मिलीभगत का आरोप”

Leave a Comment