WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

NH 9 Accident: सोरखी के पास हादसा; खड़े ट्रक से टकराई टाटा गाड़ी, हेल्पर की मौत और चालक गंभीर

By sunilkohar

Published On:

NH 9 Accident: सोरखी के पास हादसा; खड़े ट्रक से टकराई टाटा गाड़ी, हेल्पर की मौत और चालक गंभीर

---Advertisement---

NH 9 Accident in Sorkhi Hansi News 

 हिसार-दिल्ली NH-9 पर गांव सोरखी के पास बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा गाड़ी पर बतौर हेल्पर काम करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा, जहाँ से रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे का विवरण

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हांसी क्षेत्र के गांव सोरखी के पास जोधपुर (राजस्थान) से चूना भरकर काशीपुर (उत्तराखंड) जा रही एक टाटा गाड़ी (HR-61F-4446) अचानक सड़क किनारे खड़े दूसरे वाहन HR-39F-4399 से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायल गाड़ी सवारों को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया।

हिसार नागरिक अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान 1 नवंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे, इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक इसरार ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल चालक नासिर को उसके परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए जिंदल अस्पताल, हिसार में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। सोरखी पुलिस चौकी की टीम ने हिसार अस्पताल पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया।

घायल चालक का बयान

पुलिस को दिए बयान में घायल चालक नासिर पुत्र आलमदीन (निवासी इस्सापुर खुरगान, जिला शामली, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह भिवानी के गांव सण्डवा स्थित सीताराम पुत्र उमेद सिंह के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में काम करता है। मन्ना माजरा (शामली) निवासी महताब इस टाटा गाड़ी HR-61F-4446 को चलाता था, और नासिर का साला इसरार पुत्र इस्लाम (निवासी मालीपुर, शामली) इस गाड़ी पर हेल्पर का काम करता था।

31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे महताब गाड़ी लेकर सण्डवा ऑफिस आया था। नासिर के साले इसरार के कहने पर नासिर भी रास्ते में शामली उतरने की बात कहकर उसी गाड़ी में सवार हो गया। रात करीब 11 बजे वे तीनों काशीपुर के लिए रवाना हुए।

जब उनकी गाड़ी तोशाम से हांसी होते हुए एनएच-9 पर तड़के करीब 2 बजे गांव सोरखी के पास पहुँची, तो आगे सड़क पर बिना किसी रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर के लापरवाही से खड़े अज्ञातHR-39F-4399 वाहन से उनकी गाड़ी जा भिड़ी। टक्कर के बाद मुख्य चालक महताब हादसे के डर से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित चालक नासिर की शिकायत पर HR-39F-4399 वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment