SBS School Madha के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में चयन
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। जिसमें पहले जिला स्तर पर खेल होते हैं। इनमें जो खिलाड़ी जीत हासिल करते हैं। फिर उनका राज्य स्तर के लिए चयन होता है।
स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुनील चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि टेबल टेनिस में एसबीएस स्कूल माढा की खिलाड़ी मुस्कान, परी, स्नेहा, कनिष्का, महक का राज्य स्तरीय महाकुंभ के लिए चयन हुआ हैं वहीं ताईक्मांडो में एसबीएस स्कूल के खिलाड़ी निखिल का चयन राज्य स्तरीय महाकुंभ में हुआ है। जिसका आयोजन नवंबर महीने में किया जाना है।

सुनील चहल ने बताया कि हरियाणा सरकार का खेलों की तरफ विशेष ध्यान है जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय महाकुंभ में पदक जीतता है उसको सरकार में खेल कोटे से सरकारी नौकरियों में छूट प्रदान की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों तथा कोच को बधाई दी तथा आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।













