WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Gohana News: महम रोड पर दोस्त को लेने गए युवक के सिर में मारी रॉड, दो के खिलाफ मामला दर्ज

By sunilkohar

Published On:

गोहाना में महम रोड पर दोस्त को बचाने गए युवक पर रॉड और डंडों से हमला

---Advertisement---

गोहाना में युवक पर रॉड और डंडों से हमला

Gohana News : गोहाना शहर के महम रोड़ पर दोस्त को लेने गए युवक पर रॉड और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युक्क की शिकायत पर दो नामजद युक्कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मारपीट का आरोप लगाते हुए शहर थाना में शिकायत दी है।
विष्णु नगर निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को वह बरोदा रोड पर जा रहा था। इसी दौरान गौतम नगर निवासी श्रवण का फोन आया। उसने बताया कि सखन को अमित के भाई विक्की और अजय ने पीटा है। इसके बाद श्रवण ने उसे महम रोड पर बुलाया। वहां एक ऑफिस में विक्की और अजय मौजूद थे।
आरोप है कि दोनों ने उसे ऑफिस में बुलाकर सिर में रॉड मारी और डंडों से पीटा। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से बीपीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विक्की व अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment