हांसी के घिराय गांव में घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी
हांसी आज के ताजा समाचार: हांसी उपमंडल के गांव घिराय में दिनदहाड़े अज्ञात चोर एक घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक (फिंगरप्रिंट) टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित गांव घिराय निवासी रामकुमार ने बताया कि वह किसी घरेलू कार्य से हिसार गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी थीं। दोपहर के समय उनकी पत्नी पशुओं की देखभाल के लिए प्लॉट की तरफ गई थीं और मुख्य दरवाजा बंद था। करीब दोपहर दो बजे जब उनकी पत्नी वापस घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी ने तुरंत फोन पर उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे तुरंत गांव पहुंचे और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डायल 112 और भाटला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर का निरीक्षण करने के बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल से संदिग्ध निशान और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पीड़ित रामकुमार ने इस चोरी की लिखित शिकायत भाटला पुलिस चौकी को दी, जिसके आधार पर हांसी सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घर पहुंचकर जब उन्होंने अपनी पत्नी से पूरी जानकारी ली, तो पता चला कि चोर घर से कीमती जेवरात चुरा ले गए हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान में निम्नलिखित चीजें शामिल हैं:
चांदी की पाजेब: 3 जोड़ी (वजन करीब 27 तोला)
चांदी का सिक्का: 1 पीस (वजन 1 तोला)
बच्चों की चांदी की कडूली: 1 जोड़ी
सोने की तबीजी: ½ तोला
सोने का लॉकेट: ½ तोला
घटना के समय घर पर कोई नहीं था और चोरी की यह वारदात सुबह करीब 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच अंजाम दी गई।














