WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हांसी-जींद रोड पर हादसा: छत से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज 

By sunilkohar

Published On:

हांसी जींद रोड़ पर हादसा: छत से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज 

---Advertisement---

फाइबर की छत से गिरने से हुआ था हादसा

हांसी आज की ताजा खबर: हांसी-जींद रोड पर मिल में कार्य करने के दौरान सुपरवाइजर की मौत को लेकर पुलिस ने दो कंपनियों के निदेशकों पर मामला दर्ज किया है। मामला मृतक बादल के भाई आकाश की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

सोलर प्लेट कनेक्शन करने के काम

पुलिस को दी शिकायत में आकाश ने कहा कि वह सातरोड खुर्द का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई बादल हिसार की एक सोलर पावर सॉल्यूशन कंपनी में सुपरवाइजर था। 3 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि बादल की हांसी में एक मिल में काम करने के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि बादल को उसकी कंपनी ने बिना किसी सेफ्टी साधन के अपने सोलर प्लेट कनेक्शन करने के काम पर भेजा था।

सोलर का काम करते समय हादसा

शिकायत में आरोप लगाया गया कि मिल में सोलर का काम करते समय छत के एक हिस्से में लोहे की टीन न होकर प्लास्टिक की फाइबर होने के कारण उसके टूटने से उसके भाई की नीचे गिरकर मौत हो गई। मिल मालिक ने उसके भाई को छत पर काम करते समय यह नहीं बताया कि उस छत पर कुछ हिस्से में लोहे की टीन की जगह प्लास्टिक फाइबर जैसी कमजोर टीन लगी हुई है। उन्होंने दोनों कंपनियों के संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

1 thought on “हांसी-जींद रोड पर हादसा: छत से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज ”

Leave a Comment