Narnaud Mandi News Today : नारनौंद अनाज मंडी में अबकी बार ज्यादा मात्रा में धान की फसल पहुंची है देरी से खरीदारी को लेकर उठनकारी भी काफी धीमा हुआ था लेकिन अब उठान कार्य में तेजी लाई गई है। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि आखिरकार उनकी फसल मंडी से उठ ही गई। अन्यथा फसल खुले में पड़ी होने के कारण नुकसान की आशंका बनी हुई थी।
किसान प्रमोद, रमेश, शमशेर लोहान, जोगिंदर शर्मा, प्रदीप कुमार अभी नहीं बताया कि वह धान की फसल को निकाल कर अनाज मंडी में ले आए थे यहां पर काफी देरी से खरीदारी शुरू हुई थी और खरीदारी के बाद भी फसल मंडी में ही पड़ी हुई थी जिसका उठानकर यह काफी धीमा चल रहा था लेकिन पिछले दो-तीन दिन से इस कार्य को तेजी से चलाया गया है। अब मंडी में पड़ी हुई अधिकतर फसल का उठान हो गया है।
Narnaud grain market paddy lifting
Narnaud Grain Market में अब तक करीब तीन लाख क्विंटल धान की फसल पहुंच चुकी है। जिसमें से दो लाख 25 हजार क्विंटल धान की फसल का उठान हो चुका है। मंडी में अब तक ढाई लाख परमल और एक लाख बासमती किस्म की आवक हो चुकी है। परमल की एक लाख 68 हजार फसल की खरीद हो चुकी है। जिसमें से एक लाख 45 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। परमल और बासमती की अब तक करीब 3.5 लाख क्विंटल फसल की आवक हुई है। मंडी में अभी और भी फसल की आवक आना बाकी है।
नारनौंद मार्केट कमेटी सचिव रवि श्योरान बताया कि शुरुआत में उठान का कार्य धीमा था लेकिन अब कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही खरीदी हुई फसल का उठान 100 प्रतिशत नारनौंद अनाज मंडी में पूरा कर लिया जाएगा। ताकि मंडी में और आने वाली फसल को जगह मिल सके। मंडी में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी अगर फिर भी किसी किसान को कोई समस्या होती है तो वह कार्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है।
नारनौंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष मास्टर उदय सिंह लोहान ने बताया कि नारनौंद अनाज मंडी में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए कार्यालय में स्पेशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसान कभी भी उनसे मिल सकते हैं। वही मंडी का जायजा लेने के लिए वह समय-समय पर दौरा करते रहते हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हुए हैं।