त्योहार पर हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, रोडवेज बसों के फेरे बढ़े
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) : दीपावली के पावन पर्व पर शहरवासियों की रोशनी और खुशियों में कोई खलल न पड़े। इसके लिए हरियाणा बिजली वितरण निगम और रोडवेज डिपो ने तैयार कर ली है। बिजली निगम त्योहार के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा है।
दीपावली पर हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात
Haryana Roadways विभाग ने भी यात्रियों के सुगम सफर के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। दोनों ही विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिजली निगम की ओर से शहर के सभी फीडरों, 33 केवी लाइनों और पावर हाउसों के रखरखाव और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।
त्योहार के सीजन में घर जाने वाले और खरीददारी के लिए निकलने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज के डिपो ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। बस अड्डे पर यात्रियों को घंटों इंतजार न करना पड़े। इसके लिए प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
Rohtak Roadways Dipo के स्टेशन इंचार्ज हंसराज ने बताया कि दीपावली पर यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए पूरे स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहां तुरंत स्पेशल बसें रवाना की जाएंगी।
1 thought on “Haryana Festival Offer: त्योहार पर मिलेगी 24 घंटे बिजली, यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें शुरू”