हाँसी के रामायण गाँव में संदूक से सोने के जेवरात चोरी, भतीजे पर शक | Latest Hansi News

By sunilkohar

Published On:

हाँसी के रामायण गाँव में संदूक से सोने के जेवरात चोरी, भतीजे पर शक | Latest Hansi News

---Advertisement---

हाँसी समाचार: रामायण गाँव में संदूक से जेवरात चोरी, भतीजे पर आरोप

Latest Hansi News: हाँसी जिले के गाँव रामायण के एक मकान में रखे संदूक से सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने चोरी की शिकायत हाँसी सदर थाने में दी और अपने ही भतीजे पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

गाँव रामायण निवासी हरिलाल पुत्र गुगन राम ने बताया कि वह मेहनत-मज़दूरी का काम करता है और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। जब उसने अपने घर में रखे संदूक को खोलकर चेक किया, तो उसके अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। संदूक से सोने की अँगूठी, मंगलसूत्र और तबीजी गायब मिलीं।

हरिलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके छोटे भाई सुशील का लड़का विकास नशा करने का आदि है और अक्सर उनके घर आता-जाता रहता है। उसे पूरा शक है कि घर में रखे संदूक से सोने के तीनों जेवरात उसके भतीजे विकास ने ही चुराए हैं। सदर थाना हाँसी पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामायण गाँव में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment