Minor Rape Case in Fatehabad
Bhuna News in Hindi: फतेहाबाद के भूना खंड के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपित व्यक्ति और किशोरी की मां को गिरफ्तार किया। किशोरी के बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष भी दर्ज किए गए हैं।
सिरसा चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर जाम
पुलिस के अनुसार, किशोरी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी मां उसे नशीली गोलियां खिलाकर खेत में ले गई, जहां आरोपित व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया था। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने वीरवार को भूना के नए बस स्टैंड के निकट सिरसा चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर करीब तीन घंटे जाम लगाया।
हाईवे जाम करने के मामले में FIR दर्ज
डीएसपी नरसिंह ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस ने तय समय से पहले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हाईवे जाम कर यातायात बाधित करने और आमजन के आवागमन में रुकावट डालने के आरोप में पुलिस ने आठ नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में जांच जारी है।








