बेटे की मौत का मातम मनाने गांव गए परिवार के घर में लाखों की चोरी, जानकार पर शक | Hisar Theft News

By sunilkohar

Published On:

बेटे की मौत का मातम मनाने गांव गए परिवार के घर में लाखों की चोरी, जानकार पर शक | Hisar Theft News

---Advertisement---

Azad Nagar Hisar Theft : New Officer Colony

Hisar Theft News: हिसार शहर की न्यू ऑफिसर कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। एक तरफ परिवार अपने जवान बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत का शोक मनाने पैतृक गांव गया हुआ था, वहीं दूसरी तरफ पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

आजाद नगर स्थित गोदारा पेट्रोल पंप के सामने, न्यू ऑफिसर कॉलोनी (मकान नंबर-135) निवासी मीर सिंह पुत्र हरी सिंह ने आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर 2026 की रात करीब 12 बजे उन्हें पंचकूला से फोन आया कि उनके बेटे अंकित श्योराण का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पूरा परिवार आनन-फानन में घर को ताला लगाकर पंचकूला के लिए रवाना हो गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि अंकित की मृत्यु हो चुकी है।

12 नवंबर को पंचकूला में कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद परिजन शाम करीब 6 बजे शव लेकर अपने पैतृक गांव बारवास (जिला भिवानी) पहुंचे, जहां 13 नवंबर की सुबह 9 बजे अंकित का अंतिम संस्कार किया गया।

किसी जानकार की भूमिका पर संदेह पीड़ित मीर सिंह के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह तक किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि परिवार घर पर नहीं है। उसी दिन सुबह रिश्तेदारों और जानकारों को फोन पर घटना की सूचना दी गई थी। 13 से 19 नवंबर तक गांव में ही शोक की रस्में रखी गई थीं। इस बीच 17 नवंबर को मीर सिंह के साले घर संभालने आए थे, तब उन्हें दरवाजा खुला मिला, लेकिन अंदर कोई सामान बिखरा न होने के कारण उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ।

चाबी से अलमारी खोली, फिर वहीं वापस रख दी 20 नवंबर को जब परिवार वापस हिसार लौटा, तो मुख्य दरवाजे पर ताला सही-सलामत लगा हुआ था। शाम को घर की सफाई के दौरान फर्श पर एक छोटा पॉलीथीन बैग पड़ा मिला, जिसमें बच्चे के चांदी के गहने थे। संदेह होने पर जब अलमारी खोली गई, तो अंदर से सारा कीमती सामान गायब था।

चोरी हुआ सामान:

  • ₹25,000 नकद

  • 5 तोला सोने का कड़ा और 3 तोला सोने की चेन

  • 3 सोने की अंगूठियां

  • चांदी की पाजेब और सिक्के

वारदात का तरीका चौंकाने वाला चोरों ने घर में किसी भी अन्य सामान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर में रखी अलमारी की चाबी ढूंढी, उससे अलमारी खोली, जेवर व नकदी निकाली और बेहद शातिराना अंदाज में चाबी को वापस उसी जगह पर रख दिया।

पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि इस वारदात के पीछे किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है जिसे घर और परिवार की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। फिलहाल, पीड़ित ने पुलिस से मामले में जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

You Might Also Like

Leave a Comment