Adampur Mandi में गोदाम का ताला तोड़कर ग्वार चोरी, ऑल्टो कार सहित चोर सीसीटीवी में कैद

By sunilkohar

Published On:

Adampur Mandi में गोदाम का ताला तोड़कर ग्वार चोरी, ऑल्टो कार सहित चोर सीसीटीवी में कैद

---Advertisement---

Guar theft from warehouse Adampur Mandi

Adampur Mandi News: हिसार जिले के आदमपुर मंडी स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर ग्वार चोरी करने का मामला सामने आया है। गोदाम में चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑल्टो कार चालक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार जिले के आदमपुर मंडी क्षेत्र के गांव सदलपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि खैरमपुर रोड, मंडी आदमपुर स्थित जाजूदा ऑयल मिल के पास उनका एक गोदाम है, warehouse Adampur Mandi में उन्होंने ग्वार की बोरियां रखी हुई थीं। निगरानी के लिए गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह 22 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे अपने गोदाम पर पहुंचे, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो ग्वार की बोरियां गायब थीं। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर सामने आया कि हनुमान कॉलोनी मंडी आदमपुर निवासी भूपेंद्र ऑल्टो कार (एचआर 22जी 2120) में सवार होकर warehouse Adampur Mandi आया और गोदाम से ग्वार की तीन बोरियां चोरी कर ले गया। आदमपुर मंडी थाना में पीड़ित सुनील कुमार की शिकायत पर भूपेंद्र के खिलाफ गोदाम का ताला तोड़कर ग्वार चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी भूपेंद्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

You Might Also Like

Leave a Comment