Adampur News: drug taskar arrest in Hisar police
Adampur News: पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार ASI रोहताश के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आदमपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार
ASI रोहताश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान मंडी आदमपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर शिव कॉलोनी की तरफ आने वाले हैं। ( Hisar News Today )
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने भारत ग्लास एल्युमिनियम दुकान के सामने वाली गली, शिव कॉलोनी में तुरंत नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही समय बाद क्रांति चौक की तरफ से एक मोटरसाइकिल (स्पलेंडर प्लस) आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को काबू कर लिया। ( Latest News Hisar Haryana )
गिरफ्तार नशा तस्करों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
सुरेंद्र नागर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव आदमपुर (हाल निवासी शिव कॉलोनी, मंडी आदमपुर)।
सुशील उर्फ छोटू पुत्र सीताराम, निवासी महलसरा।
नशा तस्करी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7.7 ग्राम नशीला पदार्थ (हेरोइन/चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने NDPS ACT की धारा 50 के तहत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को उनके अधिकारों के बारे में सूचित किया और नशीला पदार्थ जब्त कर लिया।
थाना आदमपुर में आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को थाना आदमपुर पुलिस ने माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये नशा कहाँ से लाया गया था और इनके तार किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं।