---Advertisement---

Hisar News Today: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Follow Us
---Advertisement---

Hisar news today: cabinet minister Ranbir gangwa statement


Hisar News Today : लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को हिसार स्थित अपने निवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे, जिनमें पेयजल, सडक़, बिजली, पेंशन, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित मुद्दे शामिल रह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का त्वरित एवं संतोषजनक निपटारा करना सुनिश्चित किया जाए। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो। जनसुनवाई कार्यक्रम इसी उद्देश्य को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। ( Latest News Hisar Haryana )


कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही या अनदेखी बरती गई तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। ( Latest News Haryana )

 

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनसेवा ही सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक की आवाज सरकार तक सीधे पहुंच सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ( Haryana News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer