---Advertisement---

Latest News: फसल खरीद व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आदेश

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hisar: fasal khareed vyavastha


Latest News Hisar: हिसार के जिला उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में सोमवार को फसल खरीद व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न खरीद एजेंसियों, मंडी अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उपायुक्त ने फसल खरीद कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मंडियों में फसल की समय पर खरीद सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को उनकी फसल का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, छाया और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। ( Hisar News Today )


उन्होंने उठान कार्य तेजी से करने की हिदायत देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम को ध्यान में रखते हुए फसल के सुरक्षित भंडारण के पुख्ता प्रबंध किए जाएं ताकि किसानों की उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से मंडियों का दौरा करें और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लें। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी जाए और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि किसानों की सुविधा जिला प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। ( Haryana News Today )


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, डिप्टी सीईओ जिला परिषद कीर्ति सिरोहीवाल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी अमित शेखावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer