Ambala Police shatir chor arrest Haryana Crime Update
Ambala Police की CIA-2 यूनिट ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो बार बार चोरी करके आमजन व पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था। आरोपी के कब्जे से लगभग 06 तोले सोना और 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9.50 लाख रुपए आंकी गई है।
महेश नगर की 5 बड़ी वारदातें सुलझीं
इस गिरफ्तारी से थाना महेश नगर क्षेत्र की चोरी की 5 वारदातों की गुत्थी सुलझ गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकेले महेश नगर इलाके में ही 12 वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है; उसके खिलाफ अंबाला के विभिन्न थानों में चोरी के करीब 42 मामले दर्ज हैं।

कैमरों को चकमा देने में माहिर चोर
आरोपी चोरी के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए बेहद सावधानी बरतता था। वह मुंह छिपाकर और हाथों में दस्ताने पहनकर चोरी करता था ताकि सीसीटीवी कैमरों में न पहचाना जा सके और न ही उसके उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) मिलें। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अदालत से पहले ही 08 मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे।
तकनीकी टीम ने बिछाया जाल
CIA-2 की टीम ने तकनीकी एक्सपर्ट और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया। अंततः एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सुभाष पार्क, अंबाला छावनी के पास से धर दबोचा गया।
चोर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई:
सीएम -2 के सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अब इस मामले में अन्य साथियों और चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
शातिर चोर की पहचान
आरोपी की पहचान राहुल कुमार निवासी पंजाबी बाग बी डी फ्लोर मिल के पीछे अंबाला छावनी हाल किरायेदार नज़दीक पंचदेव मंदिर थाना महेश नगर अंबाला के रूप में हुई है l