Verification: eefe237ed2c24d7f

Bahadurgarh News : KMP दो ढाबा संचालकों में लड़ाई झगड़ा, एक ढाबा संचालक को लगी गोली

0 minutes, 5 seconds Read

Bahadurgarh News: KMP Two Dhaba operators fight, one Dhaba operator gets shot

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

केएमपी पर आसौदा के पास‌ ढाबे‌ पर हुई घटना

लड़ाई झगड़े दौरान छीना झपटी में लाइसैंसी हथियार से गोली चल गई। गोली व्यक्ति के हथेली में लगी है। घायल को ईलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उसे रैफर कर दिया। घायल का ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोली मनोज निवासी आसौदा टोडरान को लगी है।

पुलिस को दी शिकायत में मनोज ने बताया कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे (के.एम.पी.) के उपर बनी पार्किंग के निकट आसौदा के पास अपना ढ़ाबा चलाता है। जिस जमीन पर ढ़ाबा बना रखा है, वह जमीन उसने गांव के ही अशोक से किराये पर ले रखी है।

आरोप है कि उसके ढाबे के आगे उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने टाटी डालकर अलग से अपना ढ़ाबा बना लिया है। जो जमीन खेत की ना होकर केएमपी हाईवे की है जो पहले भी ऐसा कर चुका है। रात को करीब 9 बजे व्यक्ति उसके ढ़ाबे पर आया और गाली गलोच करने लगा। इसके बाद बाद युवक का लड़का व उसके साथ 2 अन्य युवक आ गए।

आरोप है सभी ने अपने हाथ में डंडे लिए हुए थे। उन सभी ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया और उसका लाईसेंसी रिवाल्वर छीनने लगे। छीना-झपटी में उसने अपने रिवाल्वर को आगे से पकड़ लिया और वापस लेने लगा तो रिवाल्वर से गोली चल गई। जो उसके बाये हाथ की हथेली में लगी। उपरोक्त ने उसका रिवाल्वर छीना था इसी छीना-झपटी में गोली चलने से उसकी हथेली में गोली लग गई। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। बाद में उसे पता चला कि अन्य युवकों ने उसके ढाबे पर तोड़ फोड़ की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गेहूं की फसल पर मंडरा रहे खतरे के बदले, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज,

Gohana News: गवाही देने से रोकने के लिए घर में घुसकर लगाया रिवाल्वर,

रोहतक में अवैध कॉलोनी की भरमार, अवैध कॉलोनी ऊपर रोहतक प्रशासन का चुनाव बुलडोजर,

बहादुरगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,  नहीं हुई पहचान,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer