Barwala girl missing: Pabra Village News
Barwala News: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव से अज्ञात परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। युवती अपने चाचा के घर जाने की बात बोलकर घर से निकली थी। बरवाला थाना पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पाबड़ा गांव से युवती लापता
हिसार जिले के गांव पाबड़ा निवासी एक महिला ने बरवाला थाना में को शिकायत दी कि 9 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी अपने चाचा के घर जाने की बात बोलकर घर से निकली थी। लेकिन काफी देर बीच जाने के बावजूद भी जब वह वापस नहीं आई तो वह अपनी बेटी को बुलाने के लिए अपने देवर के घर पहुंची लेकिन वहां पर उसकी बेटी नहीं मिली।
उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की तलाश अपने गांव पाबड़ा सहित अपने तमाम रिश्तेदारियों में की लेकिन उसकी बेटी का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घर से जाते समय उसकी बेटी ने मिट्टी रंग का सूट सलवार पहना हुआ था और उसकी उम्र 18 वर्ष है। उसकी बेटी का कद 5 फिट है और रंग गेहुंआ, चेहरा गोल तथा शरीर पतला है। बरवाला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Politics News : बुढ़ापा पेंशन को लेकर बवाल; भाजपा सरकार कर रही बुजुर्गों से भद्दा मजाक,
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला चौथे प्रेमी के साथ फरार,