Barwala News: You married girls, two including son arrested in case of murder of father for love marriage
हरियाणा न्यूज टूडे , हिसार : थाना बरवाला पुलिस ने गांव बालक निवासी कृष्ण की हत्या के मामले में दो आरोपियों गांव बालक निवासी विकास और बिट्टू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विकास मृतक कृष्ण का पुत्र है और बिट्टू मृतक का भतीजा लगता है।
मृतक कृष्ण ने 2 मार्च 2024 को पंजाब निवासी एक महिला से शादी की थी। इसी रंजिश में आरोपी विकास ने बिट्टू के साथ मिलकर लाठियो से वार कर उसके पिता कृष्ण की हत्या कर दी। गौरतलब है कि थाना बरवाला में गांव बालक के सरपंच ने सूचना दी कि बालक निवासी कृष्ण की उसके बेटे विक्की और अन्य ने मार पीट कर हत्या कर दी। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतक के भाई गांव बालक निवासी पवन ने शिकायत दी कि 2 मार्च को उसका भाई कृष्ण पंजाब निवासी एक महिला से शादी कर उसे अपने घर लाया था। जब उसकी शादी के बारे में उसके बेटे विक्की को पता चला तो गली में विक्की और बिट्टू ने कृष्ण पर लाठियो से जानलेवा हमला कर चोटे मार वहा से भाग गए। दूसरी शादी करने की वजह से विक्की और बिट्टू ने कृष्ण की लाठियो से हत्या कर दी।
निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बालक निवासी पवन द्वारा दी शिकायत पर कृष्ण की हत्या के आरोप में विकास उर्फ विक्की और बिट्टू पर थाना बरवाला में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Sarpanch Sanjay Duhan Murder Case update
Haryana News Today: अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिषेक पर चलाईं गोलियां
कंवारी गांव के सरपंच की सात गोली मारकर हत्या
हांसी सड़क हादसे में दो की मौत
शादी में डीजे पर बवाल, दुल्हा-दुल्हन पक्ष आपस में भिड़े, बिना दुल्हन के बैरंग लौटा दुल्हा
