Verification: eefe237ed2c24d7f

Sirsa News Today: सिरसा में हेरोइन सहित दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलासा

0 minutes, 8 seconds Read

Two Arrested with Heroin in Sirsa News   

Sirsa News Today: सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा व एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को हजारों रुपए की 13 ग्राम 73 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

 

सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम शाहपुर बेगू की तरफ जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक सामने से आते हुआ दिखाई दिया। उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक सूखचैन पुत्र भोला राम निवासी शाहपुर बेगू सिरसा को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्ज से 7 ग्राम 340 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। ( Latest News Sirsa Haryana )

 

उन्होंने बताया की वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव निर्बान के पास मौजूद थी। इसी दौरान गांव निर्बान निवासी नरेंद्र पुत्र बलबीर को काबू कर उसके कब्जे से 6 ग्राम 39 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है। ( Sirsa ki taaja News )

 

 

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । ( Haryana News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *