Verification: eefe237ed2c24d7f

भिवानी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में ब्लास्ट:दो की मौत, दो गंभीर, Bhiwani News in Hindi

0 minutes, 11 seconds Read

Bhiwani News in Hindi Mandholi Kala Shop blast

Bhiwani News in Hindi : हरियाणा के भिवानी जिले के मंढोली कला गांव में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में कंप्रेसर फटने से ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि लोहे के टुकड़े बाइक मैकेनिक और उसके पास बैठे युवक के शरीर में घुस गए जिसकी वजह से उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास ही सड़क पर खड़े दो युवक भी इसकी चपेट में आ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंढोली कलां में ब्लास्ट, बाइक मैकेनिक सहित दो की मौत 

भिवानी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में ब्लास्ट:दो की मौत, दो गंभीर, Bhiwani News in Hindi

मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के गांव मंढोली कलां में मंगलवार की सुबह बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर एक युवक अपने मोटरसाइकिल में हवा करवाने के लिए आया हुआ था। बाइक मैकेनिक जब उसकी मोटरसाइकिल में हवा करने लगा तो अचानक हवा भरने वाला कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया और वह फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि लोहे के टुकड़े-टुकड़े होकर बाइक मैकेनिक और उसके पास बैठे युवक के शरीर में जा घुसे। साथ ही धमाके की वजह से दुकान की छत और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा सड़क पर खड़े दो युवक भी इस ब्लास्ट के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने बाइक मैकेनिक और उसके पास बैठे युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि सड़क से जा रहे दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ( Bahal News Today )

 

 

भिवानी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में ब्लास्ट:दो की मौत, दो गंभीर, Bhiwani News in Hindi
मंढोली कलां ब्लास्ट के बाद बाइक रिपेयरिंग की दुकान में पड़ा मलबा।

बाइक रिपेयरिंग की दुकान में ब्लास्ट होने से बाइक मैकेनिक ऋषि और उसके पास बैठे बिजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कंप्रेसर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और लोहे के टुकड़े ऋषि और बिजेंद्र के शरीर में घुसने से उनकी मौत हो गई। जबकि ब्लास्ट की वजह से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। ( Bhiwani blast News Today )

 

बताया जा रहा है कि ऋषि की दुकान के पास खड़े 18 वर्षीय राहुल और 17 वर्षीय सुमित भी इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक ऋषि और बिजेंद्र ब्लास्ट होने से मलबे के नीचे दब गए थे। लेकिन ग्रामीणों ने तुरंत ही उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। परंतु उन दोनों की जान नहीं बच पाई। मृतक बिजेंद्र बहल में कपड़े की दुकान चलाता था।

भिवानी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में ब्लास्ट:दो की मौत, दो गंभीर, Bhiwani News in Hindi
मंढोली कलां ब्लास्ट में दो युवकों की मौत के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे ग्रामीण विकास

इस संबंध में बहल थाना प्रभारी ने बताया कि मंढोली कलां में बस स्टैंड के पास बाइक मैकेनिक की दुकान में ब्लास्ट होने की सूचना मिलते ही पुलिस मुख्य पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer