Chori karte Chor kabu Sirsa crime news
Sirsa Crime News: डेरा सच्चा सौदा के पास एक गांव रात के समय चोरी करने घर में चोर घुस गया। जब महिला ने उसे ललकारा तो चोर ने महिला पर कुल्हाड़ी तान दी। महिला के चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चोर को पकड़कर पिलर से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
डेरा सच्चा सौदा के पास चोरी का प्रयास
मिली जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा सिरसा के पास अरनियावाली गांव की ढाणी में बुधवार के रात को एक चोर घुस गया। चोर मकान में चोरी करने का प्रयास कर रहा था कि इतनी देर में महिला की आंख खुल गई। महिला ने जब चोर को ललकारा तो चोर ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर महिला को करने का प्रयास किया। ( Sirsa News Today )

ग्रामीणों ने चोर को पिलर से बांधा
महिला जोर से चलाई तो घर में सो रहे अन्य लोग उठ गए और आस-पड़ोस के लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोर को घर में बने एक पिलर से बांध दिया। ग्रामीणों में इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी तो पुलिस टीम मुख्य पर पहुंची। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया और इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाने की बात कहीं। ( Haryana crime update)