CIA Police narnaund arrest illegal pistol 6 rounds
हिसार जिले के नारनौंद CIA Police ने क्षेत्र के गांव कोथ कलां से एक युवक को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूसों सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नारनौंद पुलिस थाने में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ( Narnaund News )
नारनौल CIA Police गश्त कर रही थी कि सूचना मिली कि कोथ कलां नाड़ा सड़क पर कोथ नहर पर एक युवक अवैध पिस्तौल लिए हुए कोई वारदात करने के इरादे से खड़ा हुआ है। सीआईए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नारनौंद सीआईए में तैनात मुख्य सिपाही कुलदीप के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए कोथ नहर से आरोपित को काबू कर लिया। ( Hansi News live )
पुलिस ने आरोपित की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को हिरासत में लिया और उसे लेकर नारनौंद पुलिस थाने पहुंची। Narnaund Police थाने में आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गांव कोथ कलां निवासी बंसी पुत्र नफे सिंह के रुप में हुई है।
इस संबंध में जांच अधिकारी CIA Police नारनौंद के मुख्य सिपाही कुलदीप ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कोथ कलां नहर से एक युवक को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ नारनौंद पुलिस थाने में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।