CIA Staff Narwana godam chori Case aaropi girftar
नरवाना स्थित गेहूं के गोदामों से अनाज चोरी मामले में फरार चल रहे चोर को ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत CIA Staff Narwana को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल मिली है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने पांच चोरी की वारदातों का खुलासा किया।
मामले की जानकारी देते हुए थाना शहर नरवाना के प्रभारी उप-निरीक्षक आत्माराम ने बताया की दिनांक 23.8.2025 को अंकित कुमार वासी नरवाना ने थाना शहर नरवाना में एक दरखास्त दी कि उसने हिसार रोड पर टोल प्लाजा नरवाना के नजदीक अनाज का गोदाम बना रखा है। जिसमें रात्रि के समय सफेद पिक अप गाड़ी में सवार चोरों ने गेहूं के 60 बैग चोरी कर लिए हैं। जिस पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगामी तफ्तीश सीआईए स्टाफ नरवाना को सौंपी गई। ( Narwana News Today )
CIA Staff Narwana ( CIA नरवाना ) के इंचार्ज उप-निरीक्षक सुखदेव सिंह ने प्रभावी जांच करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और आरोपियों के खिलाफ सबूत इकठ्ठा किए। गुप्त सुत्रों के आधार पर गोदामों में चोरी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियो में से 5 आरोपियो को पिक अप गाड़ी सहित पहले ही काबू कर लिया था। जबकि आरोपी रोहित उसी समय से फरार चल रहा था। ( Narwana Chori News )
सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम गुप्त ने सूचना के आधार पर तलाश करते हुए आरोपी को जाखल से काबू कर लिया। पकडे गए आरोपी की पहचान रोहित उर्फ चेला वासी गुरुद्वारा बस्ती जाखल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पकडे गए आरोपियों से गेहूं चोरी की 5 बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ था ।
साइको किलर पूनम की कहानी : विधि के बुजुर्ग दादा की जिद्द से चार बच्चों की हत्या का कैसे हुआ पर्दाफाश,
1 thought on “गोदाम से गेहूं चोरी की वारदात में फरार चोर काबू, नरवाना सीआईए पुलिस ने पांच चोरी की वारदातों का खुलासा”