WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में जज के घर के बाहर से Creta चोरी, CCTV में कैद बदमाश, Jind News Today

By sunilkohar

Published On:

जींद में जज के घर के बाहर से Creta चोरी, CCTV में कैद बदमाश, Jind News Today

---Advertisement---

जींद में जज के घर के बाहर से क्रेटा चोरी, ब्रेजा सवार बदमाशों ने किया पथराव; CCTV में कैद हुई वारदात

Jind News Today: हरियाणा के जींद में जज के घर के बाहर खड़ी क्रेटा गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर जज के घर आए उनके रिश्तेदार की क्रेटा गाड़ी चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। जज के घर के बाहर चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जज के घर पर पथराव

जानकारी के अनुसार, काले रंग की ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने जज के घर पर पथराव किया। करीब 13 मिनट तक उत्पात मचाने के बाद आरोपी रिश्तेदार की क्रेटा गाड़ी चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुई गाड़ी में लैपटॉप, जरूरी सामान और कपड़े रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


 

रात को रिश्तेदार के घर रुके थे गौरव

जींद के सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में करनाल निवासी गौरव ने बताया कि वह 10 अक्टूबर को अपनी क्रेटा गाड़ी से किसी काम के सिलसिले में जींद आया था। रात होने पर वह अपने रिश्तेदार जेएमआईसी योगेश कौशिक के सेक्टर-8 स्थित आवास पर रुक गया। उसने अपनी गाड़ी मकान के बाहर गेट के पास खड़ी की थी।

सुबह उठकर देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। मकान के बाहर शीशे के कुछ टुकड़े और पत्थर भी पड़े हुए थे। इसके बाद CCTV कैमरों की फुटेज चेक की गई, जिसमें चोरी की वारदात सामने आई।

रात 3:10 बजे पहुंचे बदमाश, 3:23 बजे गाड़ी लेकर फरार

गौरव के अनुसार, CCTV फुटेज में दिखाई दिया कि रात करीब 3 बजकर 10 मिनट पर काले रंग की ब्रेजा गाड़ी में सवार कुछ युवक घर के पास पहुंचे। ब्रेजा से उतरे युवकों ने घर पर पथराव भी किया।

इसके बाद रात करीब 3 बजकर 23 मिनट पर आरोपी क्रेटा गाड़ी की खिड़की तोड़कर उसे चोरी करते हुए दिखाई दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सेक्टर-8 स्थित एक मकान के सामने से गाड़ी चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

1 thought on “जींद में जज के घर के बाहर से Creta चोरी, CCTV में कैद बदमाश, Jind News Today”

Leave a Comment