Delhi Hisar highway truck Fire in Hansi News
Hansi News Today : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात एक ट्रक में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही की ट्रक चलाने समय रहते कूद कर अपनी जान बचा ली। कार चालक ने ट्रक में आग लगने की सूचना लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था।
कार चालक ने आग लगने की सूचना दी

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर रोहतक की तरफ से आ रहे एक आईसर ट्रक में अज्ञात परिस्थितियों में गढ़ी गांव से हांसी की तरफ एक पेट्रोल पंप के पास आग लग गई। हाइवे से गुजर रहे कार चालक ने ट्रक में आग लगने की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। वही ट्रक चालक ने गाड़ी में आग लगी देख उसे साइड में रोक कर ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।
भारत पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी आग

रात को करीब 1:30 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी से हांसी की तरफ भारत पेट्रोल के नजदीक एक ट्रक में आग लगी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि ट्रक में पॉलिथीन भरा हुआ था जिसके कारण आग पर तेजी से पूरे ट्रक में फेल गई।