---Advertisement---

Latest News: कृषि मंत्री ने हांसी, नारनौंद और बास अनाज मंडियों का किया दौरा; फसल खरीद का लिया जायजा

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hansi narnaund: agriculture minister in Haryana visit in anaaj Mandi

हांसी/नारनौंद
Latest News Hansi narnaund: हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को हांसी जिले की बास, नारनौंद तथा हांसी अनाज मंडियों का दौरा कर निरीक्षण किया और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान हांसी के विधायक विनोद भयाना भी उपस्थित रहे। उन्होंने मौके पर मौजूद खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और किसान हित में आवश्यक निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कृषि मंत्री ने नारनौंद अनाज मंडी में सुनी किसानों की समस्याएं

कृषि मंत्री ने मंडियों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसान मंडी में अपनी फसल बेचकर ही जाए, फसल बेचे बगैर कोई भी किसान नहीं जाना चाहिए। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संचालित की जाए। ( Hansi News Today )

 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में मिसमैच की समस्या को भी पारदर्शिता से निपटाए संबंधित अधिकारी: कृषि मंत्री


कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसान हितों को सर्वोपरि मानकर किसान हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान हित में है और वे किसान की आय को बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि किसान को जहरमुक्त प्राकृतिक खेती करनी चाहिए। इसके लिए सरकार किसान को सब्सिडी दे रही है। देसी गाय की खरीद पर भी सब्सिडी दे रही है। ( Narnaund News Today )

उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन केवल किसानों की पहचान और पारदर्शिता के लिए है। यह केवल व्यवस्था बनाने के लिए है और किसान हित में है। उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है।

 

किसान को फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा


उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पेयजल, छाया, शौचालय तथा साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने उठान (लिफ्टिंग) प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी गई फसल का समय पर उठान होना बेहद जरूरी है, जिससे मंडियों में जाम की स्थिति न बने।

 

 


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग को छोड़ जहर मुक्त प्राकृतिक खेती पर ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा


उन्होंने कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा और फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। गेहूं खरीद सीजन के दौरान 24 घंटे मंडियां खुली रहेंगी। किसानों को गेट पास काटने के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसानों को बेहतर सुविधाएं, पर्याप्त बारदाना, फसल उठान में तेजी और निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ( Haryana News Today )

 


विधायक विनोद भयाना ने भी किसानों और आदतों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों और आढ़तियों ने विधायक के समक्ष ओटीपी आदि की समस्या को उठाया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विनोद भयाना ने कहा कि किसान को फसल बेचने में और आढ़तियों को किसान की फसल खरीदने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।


इस दौरान हांसी के एसडीएम राजेश खोथ,नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, डीएफएससी अमित शेखावत, हांसी मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश धवन, बास मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर सिंह मोर, नारनौंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष मास्टर उदय सिंह लोहान, मार्केट कमेटी सचिव सतीश कुमार, नारनौंद के सचिव रवि श्योराण, हांसी सहायक सचिव विजेंद्र सिंह, मंडी प्रधान रामावतार तायल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अनेक किसान तथा आढ़ती मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer