---Advertisement---

Kisan Andolan: गेहूं व सरसों खरीद को लेकर किसानों का फुटा गुस्सा; भारी पुलिस बल तैनात

Follow Us
---Advertisement---

Kisan Andolan: Siwani Mandi News Today

Kisan Andolan: किसानों की फसल बेचने को लेकर सरकार द्वारा लगाई गई नई-नई शर्तों के विरोध में शिवानी मंडी में किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए शहर को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया लेकिन किसान शिवानी मंडी के तोशाम चौक पर सड़क पर भी बीच में बैठकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही गेहूं और सरसों की फसल खरीद पर बायोमेट्रिक सिस्टम की शर्त को नहीं हटाया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रबी फसल खरीद पर मंडी में फसल बेचने वाले किसान की बायोमेट्रिक और किसान के द्वारा ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट लगाई जाने की शर्त को लेकर किसानों का गुस्सा आखिरकार शनिवार को फूट पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर सिवानी मंडी में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी थी अगर जल्द ही मंडी में गेहूं और सरसों की फसल बेचने पर बायोमेट्रिक सिस्टम की शर्त सहित ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट लगाने की शर्त को नहीं हटाया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और उसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। ( Siwani Mandi News Today )

किसान नेता दयानंद पूनिया ने बताया कि पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार ने कांग्रेस के पांच विधायकों को खरीद लिया लेकिन विधायकों को खरीदते समय उन्होंने उनके बायोमेट्रिक तक नहीं करवाई जबकि किसान की फसल खरीदने को लेकर आए दिन नई-नई शर्तें थोप रहे हैं। अब गेहूं और सरसों की फसल मंडी में बेचने को लेकर सरकार ने बायोमेट्रिक करवाने की शर्त लगा दी है साथ ही मंडी में आने वाले ट्रैक्टर पर भी नंबर प्लेट कंडीशन लगाकर सरकार ने किसानों का शोषण करने का काम किया है। जबकि सरकार को भ्रष्टाचार और कालाबाजारी रोकने के लिए ऐसे सिस्टम लगाने चाहिए। ( Kisan protest Haryana latest update )

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले नेता और अधिकारी खुलेआम भ्रष्टाचार कर लेते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई बायोमेट्रिक या शर्त नहीं लगाई जाती जिससे वह आसानी से बच जाते हैं। जनता ने जिन कांग्रेस के विधायकों को जीतकर विधानसभा भेजा था भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्हें खरीद लिया। अगर भाजपा असल में ही सही सिस्टम करना चाहती है तो पहले उन विधायकों का बायोमेट्रिक करवाती ताकि जनता को पता चला कि उन्होंने जनता के वोट को कितने करोड रुपए में बेचा है। ( Latest News Bhiwani Haryana )

 

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिवानी मंडी से गुजर रहे नेशनल हाईवे 52 से लेकर अन्य मुख्य मार्ग और चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर में किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहनों को बाइपास व अन्य वैकल्पिक मार्गों के जरिए उनके गंतव्य तक जाने के लिए सख्त नाकेबंदी की हुई है। ( Latest News Kisan Andolan )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer