Dera chief Gurmeet Ram Rahim acquitted in journalist Chhatrapati murder case
Sirsa News Today: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड ( Murder Case update) में बरी हो गया है। सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ डेरा प्रमुख ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को छत्रपति हत्याकांड में बरी कर दिया है जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों की सजा बरकरार रखी है।
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Baba Ram Rahim Singh साध्वियों के साथ यौन शोषण करने और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ डेरा प्रमुख ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट में सीबीआई और डेरा पक्ष की दलाई ले सुनने के बाद फैसला सुनाते हुए डेरा प्रमुख को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।
बताया जा रहा है कि सीबीआई द्वारा हाईकोर्ट में जो तथ्य पेश किए गए उनमें Dera chief Sant Gurmeet Ram Rahim Singh को साजिश कर्ता के रूप में दर्शाया गया था। लेकिन हाईकोर्ट ने इन सबूतो को पर्याप्त नहीं बताया और सबूत के अभाव में डेरा प्रमुख को बरी कर दिया। जबकि इस हत्याकांड में शामिल निर्मल सिंह, कृष्ण लाल और कुलदीप सिंह की सजा को बरकरार रखा है। सीबीआई कोर्ट में इन तीनों को 7-7 की सजा सुनाई थी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में बड़ी होने के बावजूद भी डेरा प्रमुख राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा क्योंकि साध्वियों के साथ यौन शोषण के मामले में उन्हें कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा सुनाई गई थी।