Dispute between two farmers in Narnaund News
Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के गांव में दो किसानों में विवाद हो गया। एक किसान ने खेत के पड़ोसी का रास्ता रोककर हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए बरवाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गांव भाडा में दो पक्षों में विवाद
नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस के अंतर्गत आने वाले गांव भाडा खेड़ा निवासी राजकुमार ने बताया कि भाई खेती-बाड़ी का कार्य करता है। गांव का ही राममेहर उसका खेत का पड़ोसी है और आए दिन उसके खेत में बेसहारा गायों को चरने के लिए बाड़ देता है। 23 फरवरी की शाम को करीब 5:30 बजे इस बात का उल्लहाना देने के लिए राममेहर के घर पर गया और उसकी मां को सारी बातें बताई। क्योंकि बेसहारा पशुओं व राममेहर के कारण उसकी फसलों में काफी नुकसान हो रहा है।
रास्ता रोककर ईंट से हमला

पुलिस को शिकायत में राजकुमार ने बताया कि इसी दौरान राममेहर भी घर पर आ गया और आते ही वह उसके साथ गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। मैं वहां से आ गया और कुछ देर बाद जब अपने खेत में जाने लगा तो राममेहर ने मेरा रास्ता रोककर मेरे ऊपर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने से उसके शरीर में गंभीर चोटें आई। किसी ने मेरे ऊपर हुए हमले की सूचना मेरे परिजनों को दी।
सूचना मिलती है मेरा भाई रामस्वरूप मौके पर पहुंचा और मुझे उपचार के लिए बरवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर ने मेरी गंभीर हालत को देखते हुए मुझे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किसान पर हुए हमले की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान राजकुमार की शिकायत पर रामर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी का शुरू कर दी।