Verification: eefe237ed2c24d7f

Electric workers : बिजली कर्मियों से मारपीट, चार नामजद सहित छह पर केस दर्ज

0 minutes, 6 seconds Read

Electric workers were beaten up in Bahadurgarh, case registered against six including four named accused

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ लाइनपार क्षेत्र में बिजली के तार बदल रहे निगम से जुड़े प्राइवेट Electric workers के साथ कुछ लोगों ने डंडों से मारपीट जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। अक्षय ने बताया कि वह संबंधित कंपनी के इंजीनियर व अन्य कर्मियों के साथ प्राइवेट फोरमैन के तौर पर निगम में कार्यरत है।

वह डाबौदा कला निवासी पूरन के साथ लाइनपार के पटेल पार्क कालोनी की गली नंबर पांच में बिजली के तार बदल रहे थे। इस दौरान वहां पंकज, ईश्वर दत्त व परिवार की दो महिलाएं और दो युवक आ पहुंचे। आरोपित बिजली का काम रोकने को लेकर अक्षय के साथ गाली-गलौच करने लगे। जब अक्षय के बचाव में पूरन और बुपनिया निवासी दिनेश आए तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दोबारा गली में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल तीनों कर्मियों को अस्पताल लाया गया। जहां से अक्षय व पूरन को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया।

हमलावर घर के पास से बिजली तार हटाने की बात कह रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी तार घर के नजदीक थे। ऐसे में उनको बता दिया था कि जेई को शिकायत पत्र दे दो, उस पर दीवार पर एंगल लग जाएगा और तार दूर हो जाएंगे। मगर इस पर भी वे नहीं माने। हमलावरों में शामिल एक महिला ने बिजली का तार काटने की कोशिश भी की।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer