Verification: eefe237ed2c24d7f

Fatehabad Accident : इनेवा कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

Fatehabad Accident near Karanauli moad

Fatehabad Accident : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के करनौली मोड़ के पास इनोवा कार की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें वह कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ( Fatehabad News Today )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर की रात को करीब 8:30 फतेहाबाद जिले के कनौली मोड़ के पास इनोवा कार की टक्कर ( Fatehabad Accident ) लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी।

 

फतेहाबाद के कनौली मोड़ के पास हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव शहीदांवाली निवासी बलराज के रूप में हुई। फतेहाबाद पुलिस ने करनौली मोड़ के पास हुए हादसे में मृतक के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर इनोवा कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

 

पुलिस ने Fatehabad Accident मामले में कार्रवाई करते हुए इनोवा कार HR24p – 0816 के चालक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। फतेहाबाद सड़क हादसे में पुलिस ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर एक्सीडेंट करने के मामले में सिरसा जिले के गांव सलारपुर निवासी आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने में प्रयोग की गई इनेवा कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer