Fatehabad crime news : Breaking into house attack
Fatehabad Crime News: फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है न। सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
फतेहाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते लाठी-डंडों व लोहे की पाइप से हमला
थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप कुमार पुत्र प्रभु राम पौत्र बिहारी लाल, निवासी गांव शहीदावाली, तहसील एवं जिला फतेहाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 28.01.2026 को सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी सोनू उर्फ सोमबीर पुत्र सतबीर, निवासी ढाबी खुर्द अपने साथ अन्य युवकों को लेकर शिकायतकर्ता के घर में जबरन घुस आया और पारिवारिक विवाद के चलते उस पर लाठी-डंडों एवं लोहे की पाइप से हमला कर दिया।
थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप कुमार पुत्र प्रभु राम पौत्र बिहारी लाल, निवासी गांव शहीदावाली, तहसील एवं जिला फतेहाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 28.01.2026 को सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी सोनू उर्फ सोमबीर पुत्र सतबीर, निवासी ढाबी खुर्द अपने साथ अन्य युवकों को लेकर शिकायतकर्ता के घर में जबरन घुस आया और पारिवारिक विवाद के चलते उस पर लाठी-डंडों एवं लोहे की पाइप से हमला कर दिया। ( Fatehabad News Today )
इस हमले में शिकायतकर्ता के हाथ एवं पैर में गंभीर चोटें आईं, जिनमें फ्रैक्चर भी पाया गया। घायल को पहले नागरिक अस्पताल फतेहाबाद तथा बाद में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं शिकायत के आधार पर थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 31, दिनांक 30.01.2026, धारा 115(2), 117(2), 333, 61(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। ( Haryana Crime Update )
जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गिरफ्तार
साहिल पुत्र राजेश, निवासी बोडीवाला
सोनू उर्फ सोमबीर पुत्र सतबीर, निवासी ढाबी खुर्द
सुमित पुत्र रोहताश, निवासी ढाबी खुर्द
को काबू कर लिया है।
मामले की आगामी जांच जारी है तथा अन्य पहलुओं को लेकर भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।
फतेहाबाद जिले के ताजा समाचार पढ़ने के लिए – क्लिक करें
1 thought on “Crime News: फतेहाबाद में घर में घुसकर हमला; तीन काबू”