Verification: eefe237ed2c24d7f

Gita Mahotsav 2025 : मेरा पसंदीदा श्लोक की थीम पर आधारित होगा गीता महोत्सव

0 minutes, 6 seconds Read

Gita Mahotsav 2025 : My Favourite ShlokaIn Gita

10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभ अवसर पर एक विशेष प्रतियोगिता श्रीमद्भगवद गीता में “मेरा पसंदीदा श्लोक” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आप श्रीमद्भगवद गीता के किसी श्लोक से जुड़े अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

img 20251114 wa00152736548735858151196

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अंतर्राष्ट्रीय Gita Mahotsav 2025 के कार्यक्रम कल से शुरू हो जाएंगे जो 5 दिसंबर 2025 तक चलेंगे। पहली बार यह महोत्सव 21 दिन तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। यह महोत्सव कुरुक्षेत्र के गौरव का उत्सव है।

 

 

img 20251114 wa00145598637148469628907

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अपने अनुभव साझा करते हुए Gita Mahotsav 2025 में अधिकतम 40 सेकंड का वीडियो बनाकर shlokagita@gmail.com पर भेज सकते हैं। सभी वीडियो यूट्यूब चैनल “My Favourite Shloka in Gita” पर प्रकाशित किए जाएंगे। सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो के क्रिएटर को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिभागियों को वीडियो के साथ उसका टाइटल, अपना नाम, फोन नंबर और पता भेजना होगा। सभी प्रविष्टियां 15 नवंबर 2025, सुबह 9:00 बजे से 5 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

 

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र धाम की धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और पूज्य संतों द्वारा सद्भावना नगर यात्रा निकाली गई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ हरी झंडी दिखाकर गीता सद्भावना यात्रा को शहर के लिए रवाना किया।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer