Hansi Bass village youth fraud Case aaropi girftar
Hansi News Today : हांसी साइबर थाना पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब देने व टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी (fraud Case) करने वाले दो युवकों को सिरसा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों ने नारनौंद क्षेत्र के गांव बास के युवक से पार्ट टाइम जॉब दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
नारनौंद क्षेत्र के गांव बास के युवक मनीष पुत्र रघुबीर के फोन में मैसेज आया की पार्ट टाइम जॉब करने वाले की जरूरत है। मनीष ने मैसेज के आधार पर जब संपर्क किया तो आरोपी तो उन्हें उसे पार्ट टाइम जॉब देने और टेस्ट पूरा करने के नाम पर रुपए ऐंठने शुरू कर दिए। जब तक मनीष को आरोपितों पर fraud का शक हुआ तब तक वह मनीष से 3 लाख 33 हजार 676 रुपए ऐंठ चुके थे। ( Hansi fraud Case )
मनीष ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत Hansi cyber police station को दी। हांसी साइबर थाना पुलिस ने fraud Case दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिरसा से दो आरोपितों को मनीष के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 4500 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सिरसा निवासी अक्षय पुत्र भंवर लाल व राहुल पुत्र चंद्र भान को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई सज्जन कुमार ने बताया कि गांव बास निवासी मनीष ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। fraud Case मामले में दो आरोपितों को सिरसा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4500 रुपए बरामद किए हैं। आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।