Hansi Narnaund News : Haryana crime update
Hansi Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के गांव एक घर में दीवार कूदकर घुसने, परिवार के साथ मारपीट करने और एक महिला को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर नारनौंद थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लोहारू थाने में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।
युवक से प्रेम संबंधों में महिला, लोहारू थाने में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज
नारनौंद थाना में दी शिकायत में गांव गुराना निवासी मोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। मोनू के अनुसार एक महिला उसके साथ संबंध में रह रही थी। दोनों 19 जनवरी से हिसार के एक सुरक्षित आवास में रह रहे थे। इसी दौरान लोहारू थाने में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था। परंतु महिला ने पुलिस के सामने जाने से इनकार कर दिया था। मोनू ने बताया कि 30 जनवरी को वह महिला को अपने साथ गुराना ले आया था।
महिला का अपहरण का आरोप, नारनौंद थाने में मामला दर्ज
2 फरवरी को सुबह करीब साढ़े तीन बजे कई व्यक्ति आए और दीवार कूदकर घर में घुस आए। आरोप है कि उनके हाथों में हॉकी, डंडे और लोहे की रॉड थी। घर में घुसते ही आरोपियों ने मोनू और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार हमलावर महिला को जबरन घसीटते हुए बाहर ले गए और गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर महिला से मिलने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। नारनौंद थाना पुलिस ने मोनू की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ेगी परेशानी, बदले जाएंगे बिजली मीटर, गांव और शहरों में लगेंगे प्रीपेड-पोस्टपेड बिजली मीटर- पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Indian Railways Update: हिसार से स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से; ये ट्रेनें होंगी प्रभावित; जाने वजह – क्लिक करें