---Advertisement---

Hansi News : नारनौंद खाद बीज की दुकान से 8 लाख रुपए चोरी, लोहारी राघो से चार चोर गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News : 8 lakh rupees stolen from Narnaund fertilizer seed shop, four thieves arrested from Lohari Ragho

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार जिले के नारनौंद की खाद बीज की दुकान से 8 लाख रुपए चोरी करने के मामले में नारनौंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ के बाद चारों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किए गए रुपए वह अन्य सामान बरामद करने सहित अन्य सबूत इकट्ठा किए जाएंगे।

हिसार जिले के गांव लोहारी राघो अनाज मंडी स्थित खाद बीज की दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों द्वारा 13 अप्रैल को दुकान में रखे काउंटर के दराज से 8 लाख रुपए चोरी करने के मामले में नारनौंद थाना पुलिस द्वारा चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपित गांव लोहारी राघो के ही रहने वाले हैं और उनके पहचान उदयभान राम भगत संजय और रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपितों से चोरी किए गए लाखों रुपए वह चोरी की वारदात में प्रयोग किए गए अन्य साधनों के बारे में भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों से पर्दा उठाने का भी प्रयास कर रही है।

गौरतलाप है कि गांव लोहारी राघो निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने गांव में किराना की दुकान की हुई है और अनाज मंडी में आदत की दुकान के साथ-साथ उसकी खाद बीज की दुकान भी है। वह हर रोज की तरह रात को अपनी दुकान को बंद करके घर आ गया था लेकिन अगले दिन जब सुबह दुकान पर पहुंच कर देखा तो दुकान के काउंटर का गला खुला हुआ था और उसके अंदर रखें 8 लाख रुपए गायब मिले। जब उसने दुकान को ध्यान से देखा तो पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने इसकी लिखित शिकायत नारनौंद थाने में दी तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer