Hansi News: Attack on shopkeeper in Narnaund ki khabar
Hansi News: नारनौंद में दुकानदार पर पिता पुत्र ने लोहे की राड से हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल होगा जिसे उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अगर वह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी है।
खेड़ी चौपटा में दुकानदार पर हमला
नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा चौंकी पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी लोहचब निवासी राजेश ने बताया कि उसने सन 2015 में खेड़ी चौपटा पर हीरो एजेंसी के सामने खाद बीज की दुकान की थी। 1 मार्च की शाम को करीब 5:00 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था और दुकान पर सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान नरेश नमक ने उसकी दुकान के सामने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। ( Latest News Hansi )
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद
दुकानदार राजेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने नरेश से ट्रैक्टर यहां से हटाने के लिए कहा तो वह झगड़ने लगा और कुछ समय के बाद अपने बेटे के साथ उसकी दुकान में घुसकर उसे पर लोहे की राड से हमला कर दिया। उनके द्वारा किए गए हमले से उसे गंभीर चोटें आई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। दुकानदार राजेश ने बताया कि बाप बेटा उसे मर्द समझकर मौके से भाग गए। ( latest News Today in Hindi )

खून से लथपथ हालत में दुकान के पड़ोसियों ने उसे नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुकानदार पर हुए हमले की सूचना मिलते ही खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी से जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दुकानदार राजेश के बयान दर्ज किए। नारनौंद थाना में दुकानदार की शिकायत पर नरेश और उसके बेटे आशीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तट मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ( Hansi crime News )
हिसार में महिला टीचर से छेड़छाड़: साथी अध्यापक ने लिया चुंबन, मामला दर्ज,
नारनौंद में फाग पर बवाल, मासूम शर्मा का गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में छिड़ी जंग,