Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund Politics News : हांसी को जिला बनाने पर खुशी का माहौल ; नारनौंद MLA जस्सी पेटवाड़ पर साधा निशाना

0 minutes, 4 seconds Read

Hansi News in Hindi, Narnaund politics news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund Politics News : हांसी को जिला घोषित किए जाने के फैसले का क्षेत्र में जोरदार स्वागत हो रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष गांव गांव जाकर लोगों को भाजपा की जनहितैषी नीतियों से अवगत करा रहे हैं। इसे पहले पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु जस्सी पेटवाड़,  कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जीपी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पर निशान साध चुके हैं।  ‌

नारनौंद मंडल अध्यक्ष कर्णपाल दुहन, सिसाय मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बूरा, खेड़ी चौपटा मंडल अध्यक्ष महाबीर श्योराण और बास मंडल अध्यक्ष सोनू खांडा ने कहा कि हांसी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र में उठ रही थी। लोगों की इस अपेक्षा को पूरा कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केवल जनभावनाओं का सम्मान किया है, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई राह भी खोल दी है।

उन्होंने कहा कि जिला बनने से हांसी के प्रशासनिक ढांचे में मजबूती आएगी, लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ और अधिक सहजता से मिल सकेगा तथा विकास कार्यों की गति कई गुना बढ़ेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में हांसी जिला प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा और यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, अवसंरचना व रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखी जाएगी।

 

इस दौरान उन्होंने नारनौंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान, नगरपालिका चेयरमैन शमशेर लोहान उर्फ कुकन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, हांसी विधायक विनोद भयाना से मुलाकात कर उन्हें भी इस निर्णय के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और नेतृत्व लगातार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हांसी को जिला बनाना उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

उन्होंने विपक्षी विधायक जस्सी पेटवाड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हर विकासात्मक कदम में नकारात्मकता खोजने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को चाहिए कि वे क्षेत्रहित में लिए गए निर्णयों का स्वागत करें और विकास में बाधा न बनें। उन्होंने कहा कि जनता सकारात्मक राजनीति को पसंद करती है और भाजपा निरंतर उसी दिशा में कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 दिसंबर को हांसी विकास रैली में जिला बनाने की घोषणा की थी और जुबान दी थी कि एक सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह होने से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर हांसी को हरियाणा के 23 में जिले का दर्जा देने का काम किया है। इससे हांसी के साथ-साथ नारनौंद क्षेत्र के विकास के द्वार खुल गए हैं।

 

उन्होंने कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक के पास कोई काम तो बच्चा नहीं है और वह केवल फेसबुक पेज पर पोस्ट करने विधायक बन कर रह गए हैं। उन्होंने अपने पिछले 1 साल से ज्यादा कार्यकाल पूरा कर लिया है लेकिन वह यह नहीं बता पा रहे कि उन्होंने पिछले 1 साल में कोई विकास कार्य भी किया है। वह केवल लोगों के बीच और विधानसभा में अपने फेसबुक पेज पर कंटेंट डालने के लिए ही आ रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि जस्सी पेटवाड़ ने लोगों को गुमराह करके जनता से वोट के साथ साथ चंदा वसूली करने का काम किया है। चंदा वसूली करने वाला विधायक की छवि अब हल्के के लोगों को दिखाई देने लगी है कि डिफेंडर गाड़ी में चलने वाला आम गरीब किसान का बेटा नहीं बल्कि बाप बेटे का चापलूस कर हल्के को विकास के मामले में पीछे धकेलने वाला है। क्योंकि नारनौंद के लोगों में विकास कार्य करवाने वाले व्यक्ति की छवि केवल विकास पुरुष कैप्टन अभिमन्यु की ही बनी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer