Hansi News: masudpur murder case update
Hansi News: हांसी जिले के गांव मसूदपुर में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है की प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाइयों में तकरार चल रही थी और व्यक्ति की हत्या का आरोप उसके ही भाई पर लगाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। ( Hansi Crime News Today)
मसूदपुर गांव में व्यक्ति की हत्या
हांसी जिले के गांव मसूदपुर में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। इसकी सूचना मिलती है पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मामले की जानकारी मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस और डीएसपी रविंद्र सांगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक व्यक्ति की पहचान गांव मसूदपुर निवासी 57 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। ( Hisar News Today )
हांसी में गला रेत कर हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक 57 वर्षीय शमशेर सिंह अविवाहित था और उसका प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अपने ही छोटे भाई सूरजमल के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सूरजमल ने शमशेर सिंह की गला रेत कर हत्या करने के बाद फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि शमशेर सिंह और सूरजमल के बीच प्लांट को लेकर काफी दिनों से तकरार चली हुई थी। ( Hansi Murder News )
इस संबंध में डीएसपी रविंद्र सांगवान से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव मसूदपुर में शमशेर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है और आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है जल्द ही हथियारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और परिजनों का बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।