Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News Today: हिट एंड रन कानून के विरोध : धरना दे रहे चालकों को समर्थन देने पहुंचे मनोज राठी को पुलिस ने लिया हिरासत में

0 minutes, 38 seconds Read

Hansi News Today: Protest against hit and run law: Police detained Manoj Rathi who came to support the drivers who were protesting

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चालकों विरोध के देखते हुए एक घंटे बाद किया रिहा, अब डीसी कार्यालय पर शुरू करेंगे धरना

IMG 20240117 WA0006
मनोज राठी को हिरासत में लेते हुए पुलिस कर्मचारी। 

हरियाणा न्यूज हांसी : हिट एंड रन कानून के विरोध में रामायण टोल पर धरना दे रहे चालकों को समर्थन देने पहुंचे आम पार्टी के नेता मनोज राठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विरोध को देखते हुए उन्हें एक घंटे बाद ही पुलिस ने रिहा कर दिया। पुलिस ने टोल पर लागए गए टैंट को भी उखाड़ दिया। जिसके बाद एकत्रित हुए चालकों ने हिसार उपायुक्त कार्यालय पर धरना देने की बात कही है।

मनोज राठी ने बताया कि नया हिट एंड रन कानून केंद्र सरकार की तानाशाही का जीता-जागता सबूत है। रामायण टोल पर चालक पिछले दो दिनों से धरना देकर नए कानून का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में वे उनको समर्थन करने पहुंचे थे। कुछ देर बाद हांसी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यहां से चालकों को धरना हटाने की कहते हुए आप नेता मनोज राठी को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस ने उन्हें काफी देर तक गाड़ी में बैठाए रखा और कड़ी कार्रवाई की धमकी दी लेकिन इसी दौरान वहां बैठे चालकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी। चालकों के कड़े विरोध को देखते हुए पुलिस ने मनोज राठी को रिहा करना ही उचित समझा।

इससे पहले चालकों को संबोधित करते हुए मनोज राठी ने कहा कि नए कानून के जरिए चालकों को बेरोजगार करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन यह सरकार को नए-नए कानूनों के नाम पर पहले से काम में लगे लोगों को ही बेरोजगार कर रही है। देश में छोटी बड़ी गाड़ी चलाने वाले चालक धीरे-धीरे गाड़ियां छोड़ रहे हैं। बड़ी बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनियों की गाड़ियां खड़ी होने लगीं है। 

उन्होंने कहा कि अडानी अंबानी की इंश्योरेंस कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार द्वारा बनाए गए काले कानून के रूझान आने शुरू हो चुके हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो देशभर में चालकों का टोटा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक दुर्घटना करके खुश नहीं होता, फिर भी यदि परिस्थितिवश कोई दुर्घटना उससे हो जाती है तो एकत्रित भीड़ से जान बचाने के लिए उसे मजबूरी में भागना पड़ता है। बाद में वह पीड़ित परिजनों से मिलता भी है, हकीकत व परिस्थिति से अवगत भी करवाता है, जिस वजह से दुर्घटना हुई है।

 इसके बावजूद केन्द्र सरकार ने नए कानून के माध्यम से पुलिस के हाथ खोल दिए हैं, वह मनमर्जी से चालकों को भगौड़ा दिखाएगी, पुलिस की इस कार्रवाई से बचने के लिए उसे मनमाना रुपया पुलिस को देना होगा, यदि नहीं दिया तो केंद्र के कानून के अनुसार उसे 10 लाख तक जुर्माना व 10 साल कैद तय है। इस अवसर पर धर्मवीर, अनिल कापड़ो, प्रदीप कापड़ो, गुरतेज, जोगिंदर बाजिया, मनोज शर्मा, सुनील सहित सैकड़ों चालक मौजूद रहे।

नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi 

 हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :-  sunilkohar@gmail.com

या व्हाट्सएप करें : 7015156567

Haryana News WhatsApp group link 

group link 

WhatsApp channel link ko follow kre

Link 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today : जींद पानीपत मार्ग पर सड़क हादसा ; सड़क हादसे में हिसार जिले के व्यक्ति की मौत

Jind news Hindi : जींद जिले की धड़ौली गौशाला में बवाल; गौशाला में मिले गोवंश के कंकाल, गो सेवकों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

Bhuna Fatehabad News Today 

Haryana Ki Taaja Khabar: बेटे ने मां की तेजधार हथियार से गला रेत कर की हत्या

Haryana politics News : Hooda and SRK ; क्या हरियाणा काग्रेस गुटबाजी के चक्रव्यूह से बाहर निकल पाएगी? क्या SRK की जोड़ी यात्रा में दिखा पाएगी ताकत ?

हांसी के गीता चौंक पर विवाद 

Rohtak school bus and school van accident news 

Meham Accident News 

Haryana Crime News Today 

Indian Air force requirement 2024

Hansi News Today 

Hisar news Today 

Jind news Today 

Narwana news Today 

School Holidays in Haryana 

Weather update in Haryana-punjab : मौसम विभाग का रेड अलर्ट; हरियाणा पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे ने रोकी रफ्तार 


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer