---Advertisement---

Hansi News Today : सिवानी फीडर नहर में मिला शव, घर से जागरण में गया था युवक

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News Today: Dead body found in Siwani feeder canal in Hansi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जागरण में जाने की बात कहकर निकला युवक का शव दो दिन बाद सिवानी फीडर से बरामद

Hansi News Today : हांसी से होकर गुजरने वाली सिवानी फीडर में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेमनगर निवासी 30 वर्षीय अजीत के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले घर से जागरण में जाने की बात कहकर निकला था और तभी से लापता था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवरकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

सोमवार की सुबह हांसी पुलिस को सूचना मिली थी की उमरा रोड पर लाल हुकुमचंद पार्क के पास सिवानी फीडर नहर में एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्य पर पहुंची और मृतक के शव को नहर से निकलकर आगामी के शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक के हाथ पर उसका नाम गुदा था और हाथ में पहनी माला पर भी यही नाम लिखा हुआ था। इससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई। शव को नागरिक अस्पताल हांसी भेजा दिया ।

 

पुलिस इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तो उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और अजीत के शव की पहचान कर ली। मृतक अविवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं इसका एक छोटा भाई भी है जो वह भी मेहनत मजदूरी का कार्य करता हैं। अजीत के पिता राममेहर ने बताया कि उनका बेटा कभी घर से इस तरह नहीं गया था, यह पहली बार है कि वह दो दिन तक लापता रहा।

 

मामले की जांच कर रहे एएसआइ शिव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है और स्वजन के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अजीत श्याम बाबा के जागरण तक पहुंचा ही नहीं, किसी ने उनको बताया कि अजीत जाट धर्मशाला चौक पर किसी से बात कर रहा था और फिर वह वापस अपने घर की ओर चला गया। घर जाते समय वह सिवानी फीडर नहर पर पहुंचा था। अब हादसा कैसे हुआ इसका अभी कोई राजफाश नहीं हो सका है। जिसकी पूछताछ की जा रही है।

परिजनों के अनुसार अजीत शनिवार रात यह कहकर घर से निकला था कि वह शहर में आयोजित एक जागरण में जा रहा है। लेकिन वो रातभर वापस घर नहीं आया। काफी तलाश करने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।  पुलिस ने मृतक के पिता राममेहर के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवरकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer