Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News: हांसी पुलिस ने नारनौंद क्षेत्र के गांव में छापेमारी कर 445 शराब की पेटी बरामद, तीन गिरफ्तार

0 minutes, 9 seconds Read

Hansi police raided Narnaund, 445 liquor boxes recovered from different villages 

नारनौंद क्षेत्र के अलग-अलग गांव से अवैध शराब की 445 पेटी बरामद, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

Hansi News : हांसी पुलिस ने नारनौंद उपमंडल के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से शराब की 445 अवैध शराब की पेटियां बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ( Hansi News Today

नारनौंद पुलिस ने धर्म खेड़ी गांव में छापेमारी कर पकड़ी भारी मात्रा में शराब 

हांसी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नारनौंद उपमंडल के बास थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव धर्म खेड़ी के पूर्व सरपंच की मौजूदगी में एएसआई राजेश की टीम ने छापेमारी करते हुए चानौत निवासी धर्मबीर के प्लांट से शराब की 240 पेटी‌ शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब धर्मबीर से इस शराब के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब उसके पुराने शराब ठेके के बचे हुए स्टॉक में से है। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर धर्मबीर के खिलाफ बास थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में धर्मबीर को गिरफ्तार भी किया है। ( Hisar News Today

 

हांसी पुलिस ने नेशनल हाईवे 9 पर अवैध शराब सहित पिक अप गाड़ी चालक काबू 

वहीं पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 9 पर बालाजी होटल के पास एक पिकअप गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है और इसका चालक इसे कहीं सप्लाई करने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां पर दबिश दी। पुलिस ने वहां पर खड़ी पिकअप गाड़ी की तलाशी लिए तो उसमें 34 पेटी बीयर और देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने जब ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बड़छप्पर निवासी अंकित बताया। पुलिस ने गाड़ी से बरामद शराब के कागजात मांगे तो वह कोई भी उनका परमिट पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया और अंकित के खिलाफ बास थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। Latest News in Hansi Hisar )

 

बास पुलिस ने मेहंदा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी

इसके अलावा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गांव मेहंदा के पास एक पिकअप गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 185 शराब और बीयर की बोतल बरामद हुई। जब पुलिस ने पिकअप गाड़ी चालक जींद जिले के बराड़ खेड़ा निवासी प्रवीण से गाड़ी से बरामद शराब और बीयर क्या परमिट मांगा तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाया। पुलिस ने शराब और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर प्रवीण के खिलाफ बास थाना में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट,

Haryana CM News : सीएम नायब सैनी ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, आईटीबीपी भानू में किया योगा,

मैरिज प्लेस में चोरी के मामले में महिला चोर गिरफ्तार,

तालू गांव के युवक ने भिवानी के महिला पुलिस थाने में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर सुसाइड करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज,

तिगड़ाना गांव को हांसी जिले में शामिल नहीं करने की उठी मांग, भिवानी जिले में शामिल रहने की मांग,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *