Hansi property dealer Hatya: Panchayat Adhikari murder in Haryana
Hansi News: हांसी शहर में पूर्व पंचायत अधिकारी एवं प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना मिलती पूरे शहर में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएसपी विनोद शंकर सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच करने में जुट गई है। पंचायत अधिकारी की हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक की चाकू मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पंचायत विभाग से रिटायर्ड पंचायत अधिकारी ( ग्राम सचिव ) सुभाष मलिक ने हांसी शहर के हुडा सेक्टर 6 के हुड्डा ग्राउंड में माया प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय किया हुआ था। हर रोज की तरह वह भी मंगलवार को अपने माया प्रॉपर्टी कार्यालय में आए थे। लेकिन तभी कुछ हमलावर वहां पर आ गए और उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम को दी।
सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस के मुताबिक सुभाष मलिक मंगलवार की सुबह अपने कार्यालय में आए थे और वह सेक्टर 6 में ही रहते हैं। दोपहर को जब उनकी पत्नी उनके कार्यालय में पहुंची। उन्होंने जैसे ही कार्यालय के बाहर लगा कांच का गेट खोला तो देखा कि कार्यालय के अंदर उसका पति सुभाष मलिक खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। उसने शोर मचाने पर इसपर के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत सुभाष को लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहर में जैसे ही खबर फैली तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि पूर्व पंचायत सेक्रेटरी एवं माया प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस अपने स्तर पर जांच करने में लगी हुई है और हमलावरों की पहचान कर लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पंचायत सेक्रेटरी एवं प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक मंगलवार की सुबह घर से प्रॉपर्टी की कोई बड़ी डीलिंग होनी है और वह सुबह जल्दी ही घर से निकल गएथे। लेकिन दोपहर तक खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचे और ना ही उन्होंने फोन रिसीव किया जिसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय में पहुंची थी लेकिन उससे पहले ही उनकी तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उनके सिर में गोली भी मारी गई है। लेकिन इतनी बड़ी वारदात होने का बावजूद भी आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सुभाष मलिक मंगलवार को दूध लेने के लिए नहीं पहुंचे तो दूधिया ने घर पर फोन किया। जिसके बाद उसकी पत्नी ऑफिस पहुंची तो वारदातका पता चला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है। 6 साल पहले ही पंचायत सेक्रेटरी के पद से रिटायर्ड हुए थे और उसके बाद वह प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य से जुड़ गए और हुडा ग्राउंड में माया प्रॉपर्टी डीलर के नाम से कार्यालय खोल लिया।
मृतक प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक के तीन बेटे हैं और वो तीनों ही नौकरी करते हैं। जिनमें से बड़ा बेटा अमन पंचायत विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। जबकि दूसरे नंबर का बेटा रमन महेंद्रगढ़ स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी करता है और छोटा बेटा सूरज ग्रामीण बैंक में नौकरी करता है। अमन और रमन शादीशुदा हैं जबकि सूरज अभी अविवाहित है।
मृतक के परिजनों के मुताबिक उसने गले से चेन और एक कड़ा पहना हुआ था लेकिन उनकी हत्या के बाद चेन और कड़ा गायब है। पुलिस लूटपाट व प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से फिलहाल जांच करने में लगी हुई है।