Hansi News: नारनौंद में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी, मोठ गांव से 90 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर

By sunilkohar

Updated On:

Latest News: नारनौंद में अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़, 40 लीटर लाहन और हथकढ़ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

मोठ गांव में चोरी की वारदात

Hansi News: हिसार जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव मोठ में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, मकान मालिक और उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल भेजने के बाद मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

पड़ोसी ने फोन कर दी घर का ताला टूटने की सूचना

गांव मोठ करनैल निवासी प्रवीन पुत्र रिछपाल सिंह ने थाना नारनौंद में दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी प्रियंका दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 21 सितंबर 2026 की सुबह दोनों ने बच्चों को स्कूल भेजा और इसके बाद काम पर चले गए। घर पर ताला लगा हुआ था।

शिकायत के मुताबिक, करीब 11:30 बजे पड़ोस में रहने वाली सोनिया पुत्री सुभाष ने फोन कर प्रवीन को बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है और ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही प्रवीन घर पहुंचा।

कमरे में बिखरा मिला सामान

घर पहुंचने पर प्रवीन ने देखा कि कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। शिकायत में बताया गया है कि अलमारी में करीब 90 हजार रुपये नकद, सोने की तीन ताबीज, चांदी की दो जोड़ी पाजेब और सोने की कानों की बालियों की एक जोड़ी रखी हुई थी, जिन्हें अज्ञात चोर चोरी करके ले गए।

डायल 112 को दी सूचना

चोरी का पता चलने के बाद प्रवीन ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मकान मालिक ने थाना नारनौंद में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

विनोद काणा के गुर्गे पहलवान गुट के निशाने पर, भारी मात्रा में विदेशी हथियार बरामद, 

नारनौंद में करंट लगने से बच्ची की मौत, 

हांसी में हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को ठोका, 

खरीफ फसल खरीद की तैयारियां तेज, 

2 thoughts on “Hansi News: नारनौंद में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी, मोठ गांव से 90 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर”

Leave a Comment