Hansi News: Youth beaten to death in Narnaund
Hansi News: नारनौंद उपमंडल के गांव धर्म खेड़ी के खेतों में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेत में बने कमरे की छत पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला और छत पर खून के छींटें व कांच के टुकड़े पड़े मिले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव धर्म खेड़ी निवासी 23 वर्षीय दीपक अपने पिता के साथ मिलकर खेती-बाड़ी का काम करता था। मंगलवार की शाम को दीपक खेत में काम करने के लिए बाइक पर सवार होकर गया था और रात को उसने अपने दोस्तों के साथ खेत में शराब पार्टी की हुई थी। लेकिन रात भर दीपक के खेत से घर नहीं आया।
जब बुधवार की सुबह उसके खेत का पड़ोसी खेत में पहुंचा तो वहां पर दीपक का मोटरसाइकिल खड़ा दिखाई दिया। पड़ोसी ने दीपक काका की आवाज लगाई लेकिन उसके खेत से कोई जवाब नहीं आया और ना ही खेत में बने कमरे में कुछ दिखाई दिया। जब उसने खत में बने कमरे की छत पर जाकर देखा तो वहां पर दीपक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। उसने तुरंत ही इसकी सूचना दीपक के परिजनों और पुलिस को दी।
इसकी सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस और फॉरेन सिटी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से कांच की बोतल सहित अन्य सबूत बरामद हुए हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य संदिग्ध सामान मिला। जिससे आशंका जताई जा रही है कि वहां पर वारदात के समय कई लोग शामिल थे जिन्होंने शराब पार्टी की हुई थी। आशंका का जताई जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी विवाद के चलते उसके ही दोस्तों ने दीपक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
मृतक के परिजनों के मुताबिक दीपक बॉक्सिंग खेलता था और इस दौरान उसकी दोस्ती रोहतक जिले के गांव जैव निवासी प्रिंस के साथ हो गई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। मंगलवार क भी
प्रिंस अपने अन्य साथियों के साथ दीपक के पास आया हुआ था और उन्होंने खेत में पार्टी करने का प्रोग्राम बनाया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रिंस और उसके साथियों ने दीपक पर हमला करके उसकी हत्या की है।
इस संबंध में बस थाना प्रभारी जय सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक दीपक के परिजनों की शिकायत पर प्रिंस और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। प्रिंस और उसके साथियों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।










